कालाबाजारी ने बढ़ाई रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत, यूरिया उत्पादन बंद; हजारों होंटलों पर लगे ताले

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के बार-बार स्पष्ट करने के बावजूद रसोई गैस की किल्लत को लेकर व्याप्त आशंकाएं दूर नहीं हो रही हैं। सरकार के तमाम प्रयासों पर अफवाहें भारी पड़ रही हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी के कारण कुछ जगहों पर रसोई गैस  सिलिंडरों की कमी का असर दिखने लगा है।

दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में खाना देना बंद कर दिया गया है। अयोध्या में निशुल्क भोजन कराने वाली राम रसोई मंगलवार को घंटा भर पहले ही बंद करनी पड़ी थी। बुधवार को इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने सभी कैटरिंग यूनिट को माइक्रोवेव व ‑इंडक्शन जैसे विकल्प रखने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के कारण कृत्रिम किल्लत पैदा हो रही है, जिसकी वजह से गैस के लिए लंबी कतार दिख रही है।

RO No. 13467/11