बंटू और कृष्ण के भक्ति गीतों की प्रस्तुति दीपका में

कोरबा। फाल्गुन माह के पावन अवसर पर दीपका नगर में 15 मार्च 2026 को शाम 7:30 बजे से ‘20 फाल्गुन के रंग श्याम के संग’ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दिल्ली के भजन गायक बंटू भैया और कृष्ण अग्रवाल अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद दीपका सांस्कृतिक भवन बस स्टेंड में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन संध्या में भगवान श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय होगा। आयोजक समिति ‘करने वाले श्याम, बुलाने वाले श्याम’ के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। श्याम परिवार, दीपका ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।

RO No. 13467/11