सत्ता पक्ष ने पीएम मोदी और ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे!

रांची [एजेंसी]।झारखंड विधानसभा में आज बजट सत्र के 13वें दिन हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत, पेट्रोल-डीजल तथा घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भीतर और बाहर सत्तापक्ष (मुख्य रूप से छ्वरूरू, कांग्रेस और क्रछ्वष्ठ के विधायक) ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के लिए जनता में हो रहे हाहाकार का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी और केंद्र सरकार पर महंगाई तथा गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। जनता त्राहिमाम है। विपक्ष की ओर से भाजपा विधायकों ने भी सदन में विरोध जताया, लेकिन सत्तापक्ष के प्रदर्शन को राजनीतिक करार दिया। जदयू के सरयू राय ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार कोई कमी नहीं कर रही है, बल्कि सत्तारूढ़ दलों के विधायक राजनीति कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के नेता संसद में चर्चा से भागते हैं और मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहते। यह प्रदर्शन देशव्यापी एलपीजी संकट के बीच हो रहा है, जो मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में तनाव के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित होने से जुड़ा बताया जा रहा है। झारखंड में भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं, एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

RO No. 13467/11