एलपीजी संकट पर लोकसभा में हंगामा, सदन हुआ स्थगित

नईदिल्ली  [एजेंसी]।बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवे दिन विपक्ष सरकार को दोतरफा घेरने की योजना बना रहा है। एक तरफ विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग नोटिस सौपने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर बढ़ती गैस कीमतों को लेकर भी हंगामा करने की संभावना है। एलपीजी की कमी की खबरों पर शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस स्थिति के लिए विपक्ष को दोष देना जिम्मेदारी से भागने के बराबर है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान के संदर्भ में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हम सरकार से पूछ रहे हैं कि एलपीजी की उपलब्धता के लिए उनके क्या इंतजाम हैं। आम जनता को एलपीजी खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने विदेश मंत्रालय या वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की मांग की है। सूत्रों के अनुसार यह मुद्दा बिजनेस एडवाइजरी कमिटी (बीएसी) की बैठक में उठाया गया। विपक्षी सांसदों ने कहा कि 2010 के बाद से इन दोनों मंत्रालयों पर राज्यसभा में कोई चर्चा नहीं हुई है।

RO No. 13467/11