
कोरबा। विकासखंड पाली के संकुल पटपरा अंतर्गत प्राथमिक शाला ठाड़पखना में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्कूल में बिताए अपने सुनहरे पलों और पुरानी यादों को साझा करते हुए भावुक पल बनाए।
प्रधान पाठक संतोष कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। बच्चों भी अपने भविष्य को लेकर संकल्पित दिखे, किसी ने कहा वे भविष्य में टीचर,डाक्टर तो किसी ने कलेक्टर बनने का संकल्प लिया लिया और साथ ही इस दौरान गुरुजनों से मिले परस्पर ज्ञान और स्नेह के लिए सभी छात्र संकल्पित दिखे। इस अवसर पर प्रधान पाठक संतोष कुमार पटेल ने पांचवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक लक्ष्मी तिवारी, शिक्षिका अनामिका महंत, स्कूल सहायक राय सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






















