
नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले जारी हैं। बुधवार को ईरान के विशाल पार्स गैस क्षेत्र पर हमला हुआ। यह इस युद्ध के दौरान ईरान के खाड़ी में स्थित एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ पहला हमला है।
ईरान ने कतर रियाद पर किया बड़ा हमला
- इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि वह सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर हमले करेगा। बुधवार को उसने सऊदी अरब के उस प्रांत पर हमले किए जिसमें कई तेल क्षेत्र मौजूद हैं।
वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी बुधवार रात दो तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि सऊदी अरब ने रियाद की तरफ आ रहीं चार बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट भी कर दिया। इन हमलों के बाद वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मच गया है।























