नव संवत्सर कटघोरा का राधा सागर तालाब जगमगाया 21 हजार दीपों से,लोग जुटे सज्जा

कटघोरा। भारतीय नव संवत्सर के अवसर पर नगर में नव वर्ष समिति के द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधा सागर तालाब के चारों ओर नगर के नगरवासियोंवके द्वारा एक सांथ दिन ढलते ही 21 हजार दीपक को प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे राधासागर तालाब का पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और अद्भुत दृश्य देखने को मिला दीप सज्जा की भव्यता ने उपस्थित नागरिकों का मन मोह लियादीप प्रज्ज्वलन के पश्चात गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया
इसके बाद समिति के द्वारा नगरवासियों के लिए जगराता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढक़र एक गायकों के द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया गया।कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 10 हजार से अधिक नागरिकों ने इस आयोजन में भाग लिया व सभी नगरवासियों ने आरती में शामिल होकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जिसका सुंदर नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नव वर्ष स्वागत समिति द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई रंगोली की भव्यता भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोग विशेष रूप से उत्साहित नजर आए।पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर में उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा नागरिकों ने भारतीय नव संवत्सर का स्वागत पूरे हर्षोल्लास के साथ किया इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों के सांथ सभी नगरवासि व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

RO No. 13467/11