ईरान से तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, अरब सहयोगियों को 23 अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियार बेचेगा

वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका अपने अरब सहयोगी देशों को 23 अरब डालर के हथियारों की बिक्री करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस संदर्भ में कांग्रेस (संसद) को नोटिस भेजा है।

विदेश विभाग के इस नोटिस के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात को अमेरिका आठ अरब डॉलर से अधिक के एयर डिफेंस सिस्टम और उनसे जुड़ा सामान बेचेगा। इनमें ड्रोन, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और एफ-16 लड़ाकू विमानों के लिए गोला-बारूद शामिल है। कुवैत को वह आठ अरब डॉलर की मिसाइल रक्षा प्रणालियां और रडार प्रणालियों की बिक्री करेगा। इसके अलावा वह जार्डन को 7.05 करोड़ डॉलर कीमत के विमान और गोला-बारूद बेचेगा।

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन तीनों देशों को छह अरब डॉलर की अन्य बिक्री को भी मंजूरी दी गई, लेकिन इसके लिए कांग्रेस को जानकारी देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनमें पहले से स्वीकृत पैकेजों में किए गए बदलाव या पूरी तरह से वाणिज्यिक बिक्री शामिल है।

RO No. 13467/11