ईरान ने इजरायल पर दागीं कई मिसाइलें, युद्ध में अब तक अमेरिका ने 16 विमान खोए; ट्रंप को लेकर क्या बोल गए नेतन्याहू

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायली सेना के अनुसार, गुरुवार आधी रात से ठीक पहले ईरान ने एक और बड़ा मिसाइल हमला किया। इस हमले के बाद यरूशलम, मध्य इजरायल और वेस्ट बैंक के इलाकों में चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे, जिससे नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई।

अमेरिका के 16 लड़ाकू विमान ढेर

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष में अमेरिका को अपनी हवाई शक्ति का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। युद्ध की शुरुआत से अब तक कुल 16 अमेरिकी सैन्य विमान नष्ट हो चुके हैं। इनमें से 10 अत्याधुनिक MQ-9 रीपर ड्रोन हैं, जिन्हें ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया है।

एक KC-135 ईंधन टैंकर हवा में ही फट गया

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआहै कि सबसे ज्यादा नुकसान तकनीकी दुर्घटनाओं और ‘फ्रेंडली फायर’ के कारण हुआ है। कुवैत में मित्र देशों की गलती से हुई गोलीबारी में अमेरिका के तीन F-15 लड़ाकू विमान गिर गए।

RO No. 13467/11