पोस्टरों से खुला था बड़ा आतंकी नेटवर्क, मैकेनिक के यहां बातचीत से बेनकाब हुआ जासूसी का जाल

गाजियाबाद। देश में बीते छह महीनों में पुलिस ने छोटे सुरागों से बड़े आतंकी और जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अक्टूबर में श्रीनगर में जहां जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों ने पुलिस को आतंकी साजिश रचने वालों तक पहुंचाया।

वहीं, बीते सप्ताह गाजियाबाद में एक बीट कांस्टेबल को बाइक मैकेनिक की दुकान पर एक युवक से बातचीत के दौरान मिली जानकारी ने आतंकियों के जासूसी नेटवर्क की परतें खोल दीं। पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर अपने सिपाही की मेहनत को सलाम किया है। अक्टूबर में श्रीनगर के बनपोरा नौगाम क्षेत्र में लगे पोस्टरों में सुरक्षा बलों को धमकी दी गई थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान हुई और पूछताछ में शोपियां से हरियाणा तक फैले एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पता चला। जिसमें फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के डाक्टर भी शामिल पाए गए।

RO No. 13467/11