ओडग़ी के ग्रामों को सीधा विकासखण्ड मुख्यालय से जोडऩे हेतु कराया जायेगा रिहन्द नदी पर पुल का निर्माण

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन एवं मार्गदर्शन में ओडग़ी विकास खण्ड के ग्राम बिलासपुर मांदर, इरिया, चिकनी, झिलमिली इत्यादि ग्रामों को सीधा विकासखण्ड मुख्यालय को जोडऩे हेतु लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग (छ.ग.) शासन द्वारा रिहन्द नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। सेतु निर्माण की गुणवत्ता एवं बारीकियों का जांच करने हेतु सुनील अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर का प्रवास उक्त सेतु निर्माण स्थल में हुआ। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पुल की लम्बाई 240.00 मी. चौड़ाई 8.40 मी. एवं ऊंचाई लगभग 18 मी. है। पुल का लागत राशि 1014.72 लाख है। इस कार्य का अनुबंधक मेसर्स अशोक कुमार मित्तल है।अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर द्वारा स्थल पर उपलब्ध मशीनरी एवं उच्च कुशल मजदूरों का जायजा लिया। स्थल निर्माण सामाग्रियों की उपलब्ध एवं सुरक्षा मानकों की सूक्ष्म जांच की। कांक्रिट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सीमेंट कांक्रिट क्यूब की जांच सीटीएम मशीन से किया और संतोष व्यक्त किया गया। सेतु निर्माण के अधिकारियों द्वारा भी डिप्टी कलेक्टर महोदय को स्थल पर सेतु निर्माण की प्रक्रिया चरण एवं कार्य करने का तरीकों से अवगत कराया। अनुबंधक के इंजीनियरों ने भी स्थल पर निर्माण के दौरान आने वाली कठिनाईयों से अवगत कराया।अंत में अग्रवाल द्वारा स्थल पर सेतु निर्माण के अधिकारियों को यथासंभव जून 2026 तक पुल का निर्माण पूर्ण करने हेतु गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों का खास ख्याल रखने का निर्देश दिया गया।

RO No. 13467/10