PM मोदी की मां का AI वीडियो पोस्ट करने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी एक एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की है।

बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने शुक्रवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस  को शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

उनके अनुसार 10 सितंबर 2025 को शाम को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल आईएनसी बिहार से प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया गया।

वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां को सपने में देखते हैं, जहां उनकी मां उन्हें बिहार चुनाव की राजनीति को लेकर फटकार लगाती हैं। गुप्ता का आरोप है कि इस वीडियो ने न केवल प्रधानमंत्री बल्कि उनकी दिवंगत मां की छवि को भी अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया है। शिकायत में कहा गया है कि यह वीडियो कानून, सामाजिक मानदंडों और महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है।

RO No. 13467/11