रासेयो शाउमावि लमना में ए प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पन्न

 

कटघोरा। अटल बिहारी बाजपेयी विवि से सम्बद्ध शाउमावि लमना में बीवी, जीवी, जीवी रासेयो ्र प्रमाणपत्र परीक्षा का आयोजन रासेयी जिला संगठक डॉ वाय के तिवारी सर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित गतिविधि जैसे पर्यावरण संरक्षण, पोषण, फिटनेस, स्वच्छता, टीकाकरण, सडक़ एवम सायबर सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिये सक्रियता से कार्य करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही तिवारी सर ने 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चल रहे शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत घर घर जाकर कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया। इसके लिए विटामिन ए ,आयरन फोलिक सिरप के लाभों स्वयं सेवको से साझा करते हुए गांव को स्वस्थ और सशक्त बनाने में अपने उत्तरदायित्व को समझने तथा प्रत्येक बच्चे को कुपोषण, एनीमिया से मुक्त करने में अभियान की शतप्रतिशत सफलता में सहयोग करने पर जोर दिया।
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा के द्वारा सभी स्वंय सेवकों को चरित्र और मानव निर्माण के संकल्प को दृढ़ता से पालन करने करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता गणेश सर, बाबूलाल सर ,लकड़ा मैडम,गीता मैडम, प्रफुल एवम गोविंद भैया तथा सभी बच्चे उपस्थित रहे। भुनेश्वर पटेल सर द्वारा आभार प्रस्तुत किया गया।

RO No. 13467/11