
करनाल। विकास नगर में एक मकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई और घर में रखा सारा सामान जल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर के मालिक सुभाष ने बताया कि वह घर में अपनी पत्नी और दोहती के साथ रहता है। वह कल शाम को रिक्शा चलाने गया हुआ था। उसकी पत्नी खाना बनाने का काम करती है तो वह खाना बनाने गई हुई थी, उसकी दोहती गली में खेल रही थी। अचानक शार्ट सर्किट से उसके मकान में आग लग गई।


















