
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में आज को एक दर्दनाक हादसा हो गया।दिल्ली कालकाजी से दर्शन कर कार से लौट रहे दो युवाओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई।बताया गया कि युवाओं की कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। मृतक की पहचान राहुल निवासी तावडू 28 वर्ष और अजय 30 वर्ष बताई गई है।वहीं, पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा शुक्रवार अल सुबह लगभग 3:00 के करीब शिकारपुर गांव के मोड़ से आगे हुआ।

























