जांजगीर-चांपा। जिले में महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना 14 जून की है। आरोपी महेश यादव (51 साल) ने पीडि़ता को खुद को बड़ा अपराधी बताकर पिस्टल दिखाकर धमकी दी। उसने लंबे समय तक उसे मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा दी। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।
आरोपी का नाम सारागांव क्षेत्र के गुंडा बदमाशों की सूची में शामिल है। वह बरपाली चौक चांपा में छिपा हुआ था। रौब दिखाने के लिए वह हमेशा थार गाड़ी में चलता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। वहीं, उसकी कार जब्त कर लिया गया है।
आरोपी के पास थार गाड़ी
स्क्क विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर ने किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसका थार वाहन जब्त कर लिया है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी चेतावनी
पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, उपनिरीक्षक भवानी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। आरोपी को कई धाराओं में जेल भेज दिया गया है।