झूले लाल जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई

कटघोरा झूलेलाल जयंती ( चेटी चंड)सिंधी समुदाय का प्रमुख त्यौहार 20मार्च दिन शुक्रवार को मनाया गया। चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। आज के दिन न्यू वर्ष की शुरुवात होती है। भगवान झूले लाल को भगवान वरुण देव का अवतार माना जाता हैं भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा संस्कृतिक भवन से निकाली गई जो जय स्तंभ चौक,हॉस्पिटल चौक होते हुए सिंधी धर्मशाला भवन पहुंची। शोभा यात्रा में डीजे बाजे गाजे के नाचते हुए निकाली गई। शोभा यात्रा में सिंधी समाज के बच्चे ,युवा,बुजुर्ग भी शामिल हुए।

RO No. 13467/11