पोखरी के सौंदर्यीकरण को लेकर 30 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर स्थित पोखरी के सौंदर्यीकरण को लेकर वेलफेयर कमेटी के सदस्य काफी गंभीर हैं। उन्होंने इस मामले को प्रबंधन के सामने रखा। प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को कोरबा मुख्यालय को भेजने के बाद प्रस्ताव एसईसीएल मुख्यालय को भेज दिया गया है। वेलफेयर कमेटी के सदस्य मिनीलाल साहू, रामलाल साहू, राजेश पिल्ले, डी.रविंद्र, छतराम मिरी का कहना है कि पोखरी में पर्याप्त पानी है। इस पानी की आपूर्ति कालोनी में की जा रही है। पोखरी में नाव चलाया जा सकता है। इसके अलावा आसपास रहने वाले कोयला कामगार यहां आकर मनोरंजन कर सकते हैं, इसलिए पोखरी का सौंदर्यीकरण किए जाने की जरूरत है। इस क्षेत्र में कोई भी बड़ा घुमने लायक स्थल नहीं है। पोखरी का सौंदर्यीकरण बढ़ाकर इसका लाभ कोयला कामगारों को दिया जा सकता है।

RO No. 13467/10