
जांजगीर चांपा ।जिले में शनिवार तडक़े एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर क्लिंकर से भरा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक लाल सिंह यादव नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर सडक़ किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रेलर में मौजूद खलासी भी अंदर फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।




























