नई दिल्ली। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में पहले ट्रेन हाईजैक की घटना को अंजाम दिया था। फिर बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी आर्मी के काफिले पर हमला कर पांच लोगों को मार दिया था। इस हमले का वीडियो खुद बलूच विद्रोहियों ने जारी किया है। बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के नोशकी में एक हाइवे पर इस हमले को अंजाम दिया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है और इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विस्फोट के बाद एक बस से धुएं का गुब्बार निकल रहा है।