
कोरबा। हरदी बाजार में पिछली रात हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव सडक़ पर लहूलुहान स्थिति में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
हरदीबाजार में हुए हादसे में 43 वर्षीय पवन श्रीवास की मौत हो गई जो एक कपड़ा दुकान में काम करने के बाद घर लौट रहा था। बताया गया कि छिंदपुर निवासी युवक पवन को हरदीबाजार थाना से 50 मीटर आगे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने ठोक दिया। कुछ देर के बाद इसकी जानकारी हुई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पवन के शव को मच्र्यूरी में भिजवाया गया। आज पोस्टमार्टम आदि प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि बीएनएसएस के अंतर्गत मर्ग कायम किया गया है। दुर्घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी से उस वाहन के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है, जिसकी वजह से दुर्घटना में पवन की मौत हुई। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे इलाके में हो चुके हैं जिनमें कई जिंदगियां समाप्त हो गई। स्थानीय लोगों की मांग है कि एसईसीएल के परियाजना क्षेत्र में हरदीबाजार का अधिग्रहण होने तक सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाने चाहिए।
















