
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक समेत ट्रक में फंस कर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। पीड़ित स्वजन की शिकायत पर पुलिस आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
क्षेत्र के हल्दौनी गांव निवासी राधेश्याम झा नोएडा के सेक्टर-45 निवासी गौरव भाटिया के यहां ड्राइवर का काम करते थे। रोज की तरह ही 28 नवंबर की रात करीब नौ बजे ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लाैट रहे थे। ईकोटेक तीन क्षेत्र में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।















