
कोरबा। कोरबा के बुधवारी बाजार क्षेत्र में हुई एक घटना में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। किसी तरह वह बच सका। सीएसईबी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
रवि विश्वकर्मा नामक युवक ने पुलिस को बताया है कि बुधवारी बाजार के पार्किंग एरिया में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उनसे ही विवाद शुरू हुआ। जिससे विवाद शुरू हुआ उस युवक के दोस्त रवि ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। खबर के अनुसार हमला करने वालों के पास पेचकस प्लासक और बिजली के तार मौजूद थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संबंधित का कनेक्शन बिजली क्षेत्र से हो सकता है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों तक पहुंचने का प्रयास सीएसईबी चौकी पुलिस कर रही है। जिस तरह से कोरबा क्षेत्र में अपराधी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, उससे लोग चिंतित हैं। साथ ही यह पुलिस के लिए यह चुनौती का विषय भी है।






















