
कोरबा। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वां मुनिदीक्षा स्मृति महोत्सव एवं आर्यिकारत्न श्री 105 आदर्शमति माताजी एवं आर्यिकारत्न श्री 105 अखंडमति माताजी का 34 वां आर्यिका दीक्षा महोत्सव बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 30 जून रविवार को संपन्न हुआ।10 दिनों से संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के संघ की परमपूज्य आर्यिकारत्न श्री 105 आदर्शमति माता जी के संघस्थ आर्यिका श्री 105 अखंड मतिमाताजी, आर्यिका श्री 105 अभेदमति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 ध्यानमति माताजी ससंघ बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान है। प्रात: काल 7:00 बजे से ही श्रीजी काअभिषेक ,शांतिधारा एवं पूजन किया गया ।साथ ही सर्वप्रथम संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के चित्र का अनावरण डॉक्टर कुसुम जैन जबलपुर ने किया ।रविवार को प्रात: अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के बाद संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58वां मुनिदीक्षा स्मृति महोत्सव एवं आर्यिका रत्न श्री 105 आदर्शमति माताजी एवं 105 अखंडमति माताजी का 34 वां दीक्षा दिवस मनाया जाएगा। तत्पश्चात आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज का छत्तीसी विधान किया जाएगा।

























