
दुमका। दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर एक 14 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक बाबूलाल मुर्मू को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित युवक को पुलिस बुधवार की देर शाम ही को धर दबोचा थी। इस मामले में पीडि़ता के पिता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीडि़ता बोल और सुन नहीं सकती है। ठीक ढंग से चलने-फिरने में भी असमर्थ है। कहा कि घटना के वक्त वह अपनी पत्नी के साथ काम से बाहर गए थे। इसी दौरान घर में अकेली होने का फायदा उठाते हुए बाबूराम मुर्मू ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़ता के पिता के मुताबिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भागने की जुगत में था लेकिन ठीक इसी वक्त वह अपनी के साथ घर पहुंच गए और शोर मचाने के आसपास के कुछ ग्रामीणों ने बाबूराम को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट भी किया। इधर घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों की चंगुल से आरोपित को छुड़ा कर अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पीडि़ता की फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। पुलिस पीडि़ता के पिता के आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। दुमका मुफस्सिल थाना के प्रभारी सत्यम कुमार ने कहा कि पीडि़ता के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।




















