
बलौदा । बुडग़हन चौक बलौदा स्थित कपड़ा दुकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए बच्चों का कपड़ा, नकदी रकम करीब 2 हजार 857 रुपए बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी रात में बुडग़हन चौक बलौदा के कपड़ा दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोडक़र दुकान से कपड़ा, नकदी चिल्हर पैसे को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। मामले की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया है। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही विनोद देवार 20 वर्ष देवार पारा बलौदा को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना-अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से बच्चों का कपड़ा, नकदी रकम करीब 2 हजार 857 रुपए पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।















