
कोरबा। एसईसीएल दीपका परियोजना द्वारा बिना ग्राम वासियों की सहमति के द्रोण चलाये जाने एवं उनकी मांगों को दरकिनार करने के विरोध में अजय कुमार दुबे की नेतृत्व में ग्राम हरदी बाजार,सरई सिंगार, कटकी डबरी एवं रेंकी के ग्राम वासियों द्वारा हरदीबाजार थाना का घेराव किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, भाजपा नेता नरेश टंडन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री पंकज ध्रुवा, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, कांग्रेस नेता गोपाल यादव, रामू जायसवाल एवं तीनों ग्रामों के सरपंच एवं ग्राम वासी व मातृशक्ति बड़ी मात्रा में उपस्थित रहीं।























