
जांजगीर-चांपा। घरेलु गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने को लेकर खाद्य विभाग का अमला एक्शन मोड़ में आ गया है। दो दिनों के के भीतर दर्जनों संस्थानों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में घरेल गैस सिलेंडर, चूलहा, गैस पाईप एवं रेगुलेटा जब्त किया गया है। जिसके चलते इस तरह के अवैध कारोबार में लगे व्यापारियों में हडकंप मच गया है।
गौरतलब है कि जिले के होटल, ढाबा, भोजनालय, रेस्टोरेंट, ठेला सहित अन्य संस्थानों का संचालन करने वाले कई व्यापारी नियमों को ताक में रखकर कार्मिशियल की जगह घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग धडल्ले से कर रहे है। मीडिल ईस्ट में ईस्ट में चल रहे संघर्ष से गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने खाद्य विभाग की संयुक्त टोम द्वारा जांच और कार्रवाई की जा रही है। दो दिनों के भीतर ही दर्जनों संस्थानों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में घरेलु गैस सिलेंडर एवं पाईप जब्त किया गया है। गुरुवार 12 मार्च को कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। जिला
खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया के विजय स्वीट्स में छापामार कार्यवाही की गई। मौके । मौके पर विजय स्वीट्स के संचालक शंकर लाल कुम्भकार के द्वारा घरेलु लाल सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से नाश्ता तैयार कर व बिक्री करते पाया गया। मौके पर जांच दल के द्वारा 4 नग लाल घरेलू सिलेंडर, 2 नग चुलहा, 1 नग दोसा प्लेट चुल्हा, 3 नग रेग्यूलेटर एवं 3 नग गैस पाइप की जब्तों की कार्यवाही की गई। उक्त प्रतिष्ठान में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसके पूर्व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार 11 मार्च को चांपा शहर के विभिन्न संस्थानों में दबिश दी गई। इस दौरान चांपा के पहरिया के विजय स्वीट्स में कार्रवाई करने के लिए पहुंचे संयुक्त टीम।
करणी भोजनालय, पंजाब हवेली, जलाराम भोजनालय, सुमित होटल, श्री गणेश होटल, सोना होटल का खाद्य विभाग टीम द्वारा दबिश दी गई। गणेश होटल में संस्थान के संचालक राजेश तिवारी के द्वारा व्यवसायिक की जगह घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग अपने संस्थान में कर रहे थे, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसके तहत प्रेशर रेगुलेटर, गैस पाईप लाइन एवं चूल्हा जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार चांपा के ही सोना होटल में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर कार्मिशियल की जगह घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग धडल्ले से किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं गैस पाईप लाइन जब्त किया गया है। इस तरहहो रही लगातार कार्रवाई से खाद्य विभाग से जुड़े व्यवसायिक संस्थानों में हडकंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि कई व्यापारी नियमों को ताक में रखकर इस तरह घरेलू गैस का उपयोग कार्मिशियल के रूप में कर रहे है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।





















