वाशिंगटन। अमेरिका के न्यायिक विभाग में कुछ लोगों की छंटनी की गई है। इस लिस्ट में कई वकीलों, न्यायिक विभाग के कर्मचारियों और गैर-कानूनी स्टाफ का नाम शामिल है। यह सभी लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे केस से किसी न किसी तरह जुड़े हुए थे। मगर, अब इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। न्यायिक विभाग की इस छंटनी में कुल कितने लोगों का नाम है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
समाचार एजेंसी ने इस निर्णय से जुड़े 2 लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो बड़े केस चल रहे हैं। पहला मामला गोपनीय दस्तावेज रखने का है और दूसरा मामला चुनाव नतीजों में हेरफेर करने की साजिश रचने से संबंधित है। इन मामलों की अगवाई विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम कर रही थी।
वहीं, अब सबसे ज्यादा छंटनी भी जैक स्मिथ की टीम से ही हुई हैं।