सोनम वांगचुक के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई’, LG कविंदर गुप्ता ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि प्रशासन ने सोनम वांगचुक के विरुद्ध जो कार्रवाई की है, पूरी जांच के बाद सुबूतों के आधार पर की है। अगर किसी को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है, तो वह अदालत जाकर अपना पक्ष रख सकता है, यह उसका मौलिक अधिकार है।

प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर उपराज्यपाल ने कहा कि कइयों को रिहा कर दिया गया है। लेह हिंसा की गहन जांच हो रही है। मजिस्ट्रेट जांच का भी आदेश दिया गया है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई होगी।

उपराज्यपाल ने लेह में हालात को सामान्य बनाने और आम लोगों के जान माल की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी को भी हालात बिगाड़ने, कानून हाथ लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। क्योंकि लद्दाख एक संवेदनशील क्षेत्र और सीमावर्ती राज्य है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

RO No. 13467/11