तिरंगा रैली में जन-जन की हुई सक्रिय सहभागिता

सक्ती। देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सक्ती जिले में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के आह्वान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) समूह की दीदियों ने इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढक़र भागीदारी सुनिश्चित की है। जिले में 15 अगस्त तक चलने वाले इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में बिहान की दीदियों द्वारा तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों और ग्रामवासियों को अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने का संदेश दिया।

RO No. 13467/11