नई दिल्ली/मुंबई। हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम (20 अक्टूबर) को मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रुज स्थित शास्त्री नगर श्मशानभूमि में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक किया गया। असरानी के मैनेजर बाबुभाई थीबा ने जानकारी दी कि उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। असरानी के परिवार ने उनका अंतिम संस्कार बिना किसी औपचारिक घोषणा के चुपचाप किया। जानकारी के अनुसार, असरानी नहीं चाहते थे कि उनके निधन के बाद कोई शोर-शराबा मचे। उन्होंने अपनी पत्नी मंजू असरानी से पहले ही कह दिया था कि उनकी मृत्यु की खबर किसी को न दी जाए। पिछले 5 दशक से कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह रहे थे।अभिनेता और निर्देशक असरानी की कॉमेडी से दुनिया के कई लोग हस्ते थे। अभिनेता असरानी ने अपने करियर में 350 से ज़्यादा हिंदी फ़िल्मों में काम किया है। वह पाँच दशकों से ज़्यादा समय तक सक्रिय रहे हैं और उन्होंने कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं।
गोवर्धन असरानी का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल, जयपुर से की और ग्रेजुएशन के लिए राजस्थान कॉलेज गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रेडियो आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। असरानी की पत्नी मंजू बंसल ईरानी भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। असरानी ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और लोकसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई।
बॉलीवुड में पैर जमाना असरानी के लिए आसान नहीं था। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद जया भादुड़ी स्टारर फिल्म ‘गुड्डी’ से डेब्यू किया। यह फिल्म हिट रही और असरानी को भी इसमें काफी पसंद किया गया। हालांकि, इसके बाद भी उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ। एक इंटरव्यू में असरानी ने बताया कि उनके शुरुआती दिनों में लोग उन्हें कमर्शियल एक्टर नहीं मानते थे। उन्होंने कहा कि गुलजार साहब ने भी उनके बारे में कहा था कि “कुछ अजीब सा चेहरा है।” लेकिन जब असरानी ने एक्टिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई, तो उन्हें पीछे मुड़कर देखने का मौका नहीं मिला।


लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा नेता ललित जैसिंघ ने अभिनेता असरानी के निधन पर शोक जताया है। वही ये तस्वीर चेटीचन्द्र पर होज़मालो कार्यक्रम की है। जब रायपुर में अपनी प्रस्तुति दिए थे। फिल्म एक्टर असरानी सांसद बृजमोहन अग्रवाल सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ दिखाई दे रहे हैं।