
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय अभिनेता-राजनेता और तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) के संस्थापक जोसेफ विजय चंद्रशेखर को उस वक्त निजी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा, जब उनकी पत्नी संगीता विजय ने विवाह विच्छेद के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। संगीता विजय ने पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की है।
याचिका में संगीता ने अपने पति पर एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विजय ने उन्हें लंबे समय से मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परित्याग का शिकार बनाया।
संगीता विजय ने अदालत को बताया कि यह विवाह अब अपूरणीय रूप से टूट चुका है, इसलिए उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत तलाक की मांग की है। यह याचिका 10 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है।

































