जेल से छूटने के बाद निर्माणाधीन कालोनी में डाका डालने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश

Oplus_131072

मेरठ। निर्माणाधीन कालोनी में पांच गार्डों को बंधक बनाकर पांच लाख का एल्युमीनियम का तार लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान भागते समय दो बदमाशों के पैर की हड्डी टूट गई। लूटा हुआ तार बरामद कर लिया गया है। गिरोह का सरगना भागने में कामयाब रहा। गिरोह के बदमाश कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गुलमोहर पार्क कालोनी बागपत रोड निवासी रोबिन बंसल की महालक्ष्मी एस्टेट डेवलपर्स फर्म बिलली बंबा बाईपास पर गांव जैनपुर उर्फ नगला शेर खां में एक कालोनी बना रही है। कालोनी में अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन डाली जा रही है। पांच सितंबर की रात को छह बदमाश कालोनी में घुस गए। पांच सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश बिजली के तार के छह बंडल छोटे माल वाहक वाहन में रखकर ले गए। सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RO No. 13467/11