चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली के स्कूलों में बम धमाके की धमकी, 10 में छुट्टी घोषित, गेट से बच्चे वापस भेजे

मोहाली 11 फरवरी। चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली में स्कूलों में बम धमाके की धमकी दी गई। ई-मेल के जरिये आए धमकी भरे मैसेज में 10 स्कूलों में धमाके करने की बात लिखी है। इससे हडक़ंप मच गया। स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया। सुबह स्कूल खुलने के कुछ ही देर बाद यह मेल प्राप्त हुए। इसके बाद संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को मैसेज भेजकर स्थिति की जानकारी दी गई। बच्चों को स्कूल गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
डीएसपी सिटी हरसिमरन बल लर्निंग पाथ और डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागान स्कूल पहुंचे। बम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। स्कूल परिसरों को सील कर अंदर जांच की और किसी को भी गेट के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। डीईओ डॉ. गिन्नी दुग्गल ने बताया कि स्कूलों को धमकी मिली है। सभी प्रभावित स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
मामले की

RO No. 13467/10