नीतीश कुमार की 10वीं ताजपोशी: शपथ के बाद पीएम मोदी ने पहले पकड़ा सीएम का हाथ, फिर लहराया गमछा

पटना, २0 नवंबर ।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है। इसे पहले नीतीश कुमार, एनडीए के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गृह मंत्री का स्वागत किया। इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी गीतों से मंच पर समा बांध दिया है। दोनों हां हम बिहारी गा रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ मंच पर यूपी, मेघालय और छत्तीसगढ़ हरियाणा, राजस्थान और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर गीत गा रहे हैं। नीतीश कुमार ने जनता का अभिवादन कर रहे हैं। लोग एनडीए सरकार के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा की नवनिर्वाचित मैथिली ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। आज पूरे बिहार के उत्साह का दिन है। बिहार की सियासत में अगर कोई कहानी सबसे दिलचस्प, सबसे उलझी हुई और सबसे अप्रत्याशित है तो वो है नीतीश कुमार की। एक ऐसा नेता जिसने आंदोलनकारी से लेकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। कभी केंद्र की राजनीति बदली तो कभी बिहार का चेहरा बदला, विचार बदले, समीकरण बदले, दोस्त बदले, दुश्मन बदले। लेकिन एक चीज हमेशा कायम रही- नीतीश कुमार का असर। बिहार में इस बार की जीत सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं बल्कि बिहार की राजनीति में आई सुनामी का नाम है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ नेता नहीं, पूरे राजनीतिक परिदृश्य के गेम चेंजर हैं। जिस मुकाबले को कांटे की टक्कर बताया जा रहा था, उसमें उन्होंने ऐसी लहर खड़ी की कि विरोधियों के पैर ही उखड़ गए। इस जीत ने साफ कर दिया है अनुभव, रणनीति और भरोसा… यह तीनों जब एक ही नेता में मिलते हैं तो नतीजे इतिहास में दर्ज होते हैं।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले विष्णुदेव साय बोले, बिहार में फिर बहेगी विकास की गंगा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा। बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है।
राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।

RO No. 13467/ 8