
देहरादून। साइबर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर जयपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र की आवाज में उसके सहायक अभियंता पिता को फोन किया और पौने छह लाख रुपये ठग लिए।पटेलनगर कोतवाली में तैनात निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के अनुसार, कारगी चौक के पास त्रिनेत्र विहार में रहने वाले प्रेमपाल ङ्क्षसह मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सहायक अभियंता हैं। उनका बेटा जयपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। प्रेमपाल ने पांच जनवरी को साइबर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से फोन किया। उसने खुद को जयपुर पुलिस में तैनात बताते हुए कहा कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।आरोपित का कहना था कि बेटे ने अपने साथियों के साथ एक पार्टी में किसी अधिकारी की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस बातचीत के दौरान आरोपित ने उनके बेटे की आवाज भी सुनाई। इससे प्रेमपाल डर गए।


























