
कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की योजना अनुसार संपूर्ण देश में आयोजित गृह संपर्क अभियान के तहत आज पाली विकास खंड के हरदी बाजार में गृह संपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर भारत माता का चित्रण, पत्रक एवं संघ के साहित्य का वितरण किया गया। इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित इस गृह संपर्क अभियान का मूल उद्देश्य घर घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पहुंचाना है। इसके पश्चात हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम मंडल स्तर पर रखा गया है। जिसमें समाज के लोगों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया गया है। इस कार्यक्रम में राम भक्त दिनेश गुरुद्वान, निलेंद राठौर, शशि धर सोनी, सुरेन्द्र राठौर, रामेश्वर यादव, श्याम राठौर, बजरंग यादव, सरोज श्रीवास, अमरनाथ कौशिक, कान्हूचरण आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















