भारत में इस्लामी राज की साजिश रच रहा अल-कायदा, अफगानिस्तान से डिजिटल मीडिया के जरिये फैलाया जा रहा जहर

नई दिल्ली। आतंकी संगठन अल-कायदा अफगानिस्तान को आधार बनाकर भारत में कट्टर इस्लामी शासन व्यवस्था लागू करने के मंसूबे बना रहा है। इस सिलसिले में अल-कायदा ने अफगानिस्तान में डिजिटल कमांड स्थापित कर रखा है, वहीं से वह भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन करता है।

एटीएस सामने आई अहम जानकारी

यह जानकारी महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की जांच में सामने आई है। महाराष्ट्र एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े जुबैर हंगारगेकर को गिरफ्तार कर उससे लंबी पूछताछ की है। जुबैर अल-कायदा के गहरे प्रभाव में था और वह भारत में संगठन का नेटवर्क तैयार करने में जुटा था। जुबैर के पास से बरामद कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पता चला कि अल-कायदा भारत में कट्टरपंथी विचारधारा के विस्तार की साजिश पर कार्य कर रहा है। वह भारत में इस्लामी कानून वाली सरकार (खलीफा राज) की स्थापना के मंसूबे बांध रहा है। एटीएस की जांच में पता चला कि आतंकी संगठन ने क्षेत्र में कट्टरपंथी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अफगानिस्तान में बड़ा बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया है। वहीं से वह भारत सहित कई देशों में इंटरनेट मीडिया के जरिये जहरीला प्रचार कर रहा है और उन देशों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा है।

RO No. 13467/10