मनरेगा के कार्य को समय में पूर्ण करने के साथ कार्यों में लगाये पूर्णता प्रमाण पत्र : कलेक्टर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संचालित समस्त निर्माण कार्यों में कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित 15 मार्च 2026 की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सृजन के साथ-साथ उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु तकनीकी अमले को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जल संरक्षण, कृषि, आजीविका के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनभागीदारी से सोखता गड्ढा बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने, लंबे समय से अप्रारंभ आवास कार्यों को शीघ्र शुरू करने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिकों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

RO No. 13467/10