
कोरबा:विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रांत स्तरीय बैठक में संगठन के नए नेतृत्व की घोषणा की गई। इस बैठक में अमरजीत सिंह को कोरबा जिला अध्यक्ष और गौरव मोदी को कोरबा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, इशिता सारथी को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्तियाँ हिंदू समाज के संगठन, सुरक्षा और सेवा को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई हैं।
इस बैठक में हिंदू समाज की सुरक्षा, सेवा, संस्कार और संगठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की धड़कन है, जो हिंदू एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए जागरूकता अभियान, सेवा कार्य और युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जाएगा।
अमरजीत सिंह ने कहा
हिंदू समाज की सेवा और राष्ट्र
निर्माण अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए अमरजीत सिंह ने कहा ”यह केवल एक पद नहीं, बल्कि एक संकल्प है। मैं अपने तन, मन और जीवन से हिंदू समाज की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा। हर युवा को हिंदू संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे लाने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य हिंदू शक्ति का उत्थान और समाज में समरसता बनाए रखना है।”
गौरव मोदी और इशिता सारथी की भूमिका
महानगर अध्यक्ष गौरव मोदी और दुर्गा वाहिनी संयोजिका इशिता सारथी ने भी अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए समाज और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।