अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को माना जाता है अजेय, फिर भी ईरान ने कैसे बनाया निशाना?

नई दिल्ली। अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है और ये दुनिया में सबसे ज्यादा देशों में इस्तेमाल होने वाला पांचवी पीढ़ी का विमान है। ईरान ने इसे मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले किसी भी युद्ध में इस लड़ाकू विमान को हिट नहीं किया गया है। एफ-35 को दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान क्यों माना जाता है। यह भारी सुरक्षा वाले एयरस्पेस में भी गहराई तक आपरेट कर सकता है। यानी इसे ट्रैक करना या निशाना बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। इसकी एक खासियत इसका सेंसर फ्यूजन है। ये सिर्फ डाटा इक_ा नहीं करता, बल्कि रडार, इंफ्रारेड सेंसर, सेटेलाइट और अन्य प्लेटफार्म्स से मिली जानकारी को जोडक़र युद्ध के मैदान की रियल-टाइम तस्वीर दिखाता है। इससे पायलट दुश्मन को पहले देख सकता है और हमला भी पहले कर सकता है।

RO No. 13467/11