वैश्विक संकट के बीच नगर में रसोई गैस को लेकर ज्यादा मारामारी नहीं

कोरबा। इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हिंसक संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम सेवाओं पर असर पड़ा है। पाकिस्तान मैं तो भुखमरी के हालत निर्मित हो गए हैं। जबकि भारत ने स्थितियों को नियंत्रित करने की कोशिश की है। यह कारण है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रसोई गैस के मामले में बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है।
पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग माध्यम में इस तरह की सूचना आ रही थी कि रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है और लोगों को लाइन लगाने की नोबत रही है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में पहुंचकर स्थिति को देखा और उपभोक्ताओं के साथ स्टाफ से बातचीत की। उपभोक्ता ने बताया कि गैस प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं है इसलिए लोगों को अफवाह से बचना होगा।
इसी एजेंसी के एक कर्मचारी ने बताया कि स्टॉक पर्याप्त है और लोगों को सेवा प्रदान करने में कोई समस्या नहीं हो रही है।
भारत पेट्रोलियम द्वारा संचालित भारत गैस एजेंसी में भी रसोई गैस की उपलब्धता सामान्य है। यहां के प्रबंधक राकेश मसीह ने बताया कि बुकिंग करने पर लोगों को 1 से 2 दिन के अंदर में डिलीवरी की जा रही है। यह पहले ऐसी स्थिति है ।
कोरबा के मानिकपुर स्थित भारत गैस एजेंसी और सीसीएल क्षेत्र की एचपी एजेंसी में भी स्टाफ को लेकर किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं है। वैसे भी प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है और इसके हिसाब से लोगों को व्यवहार करने को कहा गया है।

RO No. 13467/11