नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल के खिलाफ जारी संघर्ष ने ही लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखा है। मोदी जी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने का निर्णय इसलिए लिया, ताकि देश की चिर स्मृति में यह बना रहे कि जब कोई सरकार तानाशाह बनती है, तो देश को कैसे भयानक दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

आपातकाल में 1.1 लाख लोग गिरफ्तार किए गए- शाह

उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाया जानेवाला दिन, 25 जून सभी को याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए कितनी दूर जा सकती है। वह आपातकाल नहीं बल्कि कांग्रेस का ‘अन्यायकाल’ था।

द्रमुक, समाजवादी नेताओं और अन्य पर निशाना साधा

केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भले ही 1975 के आपातकाल को 50 वर्ष हो गए हों, लेकिन कांग्रेस के ”अत्याचार, तानाशाही और अन्याय” की यादें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं। द्रमुक, समाजवादी नेताओं और अन्य पर निशाना साधा, जो कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।