बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों में लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग, अमित शाह का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली 03 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना में पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी वादों में बड़ा एलान किया है। शाह ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए 5,700 करोड़ रुपये के पैकेज का वादा किया। इसके साथ ही बीजेपी के सत्ता में आने के 45 दिनों के अंदर बंगाल में 7ह्लद्ध पे कमीशन लागू करने के बारे में भी कहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरापुर में एक सभा में कहा, ममता सरकार ने कर्मचारियों को 6ह्लद्ध पे कमीशन पर ही अटकाए रखा। हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई करने का मौका नहीं मिला, जिससे पोस्ट खाली रखी गईं। बीजेपी इन खाली पदों पर भर्ती के लिए उम्र में पांच साल की खास छूट देगी।

RO No. 13467/11