3 जनवरी कोआसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा: नए साल की शुरुआत ‘वुल्फ मून’ और ‘उपसौर’ के दुर्लभ संगम के साथ…छत्तीसगढ़ में चंद्रोदय का समय जाने

Wolf Moon & Space News : साल 2026 की शुरुआत खगोलीय घटनाओं के शौकीनों के लिए बेहद खास होने जा रही है। आगामी 3 जनवरी को आसमान में एक साथ दो दुर्लभ नजारे दिखेंगे। एक तरफ जहां साल की पहली पूर्णिमा पर ‘वुल्फ मून’ अपनी चांदनी बिखेरेगा, वहीं दूसरी ओर इसी दिन पृथ्वी, सूर्य के सबसे नजदीकी बिंदु यानी ‘उपसौर’ (Perihelion) पर होगी।

क्यों खास है ‘वुल्फ मून’?

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार, जनवरी की पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से ‘वुल्फ मून’ कहा जाता है। प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक, सर्दियों में इन रातों के दौरान भेड़ियों के झुंड भोजन की तलाश में अधिक आवाजें (Howling) करते थे, जिससे इसका नाम यह पड़ा। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होगा, जिससे यह सामान्य से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। इसे बिना किसी विशेष उपकरण के नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।

सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी, फिर भी क्यों है ठंड?

खगोलविदों ने बताया कि 3 जनवरी की रात लगभग 10:45 बजे पृथ्वी, सूर्य के सबसे निकटतम बिंदु पर होगी। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी घटकर लगभग 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

  • तेज रफ्तार:इस समय पृथ्वी अपनी कक्षा में सबसे तेज गति (30.27 किमी/सेकंड) से दौड़ती है।

    1. कोरबा में चंद्रोदय का समय

      3 जनवरी 2026: शाम लगभग 5:24 बजे

      ठंड का कारण:कई लोगों के मन में सवाल होता है कि सूर्य के नजदीक होने पर भी ठंड क्यों है? इसका कारण दूरी नहीं, बल्कि पृथ्वी का 23.5 डिग्री का अक्षीय झुकाव है। जनवरी में उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से दूसरी ओर झुका होता है, जिससे किरणें तिरछी पड़ती हैं और कड़ाके की ठंड रहती है।

      धार्मिक और आध्यात्मिक संगम

      यह दिन केवल विज्ञान ही नहीं, बल्कि आस्था के नजरिए से भी बड़ा है। 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। शास्त्रों में इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसी दिन से तीर्थ क्षेत्रों में माघ स्नान का संकल्प भी शुरू होता है। श्रद्धालु इस अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।”

      छत्तीसगढ़ में चंद्रोदय का समय 

      छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 3 जनवरी 2026 की रात खगोलीय दृष्टि से बेहद खूबसूरत होने वाली है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों (जैसे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा , जगलपुर और दुर्ग-भिलाई) के लिए सटीक समय और देखने के सुझाव नीचे दिए गए हैं: छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी को चंद्रमा के उदय होने का समय शाम 5:15 बजे से 5:35 बजे के बीच रहेगा।

    • आप शाम 5:30 बजे से ही चांद को क्षितिज पर बड़ा और सुनहरे रंग में देख पाएंगे।

    कोरबा में देखने के लिए प्रमुख स्थान (Viewpoints)

    1. सतरेंगा (Satrenga): यह कोरबा से लगभग 25-30 किमी दूर स्थित है और ‘मिनी गोवा’ के नाम से प्रसिद्ध है। हसदेव नदी के विशाल जलाशय (Backwaters) के किनारे ‘वुल्फ मून’ का नजारा देखने के लिए यह छत्तीसगढ़ की सबसे अच्छी जगह हो सकती है। पानी में चांद का प्रतिबिंब एक जादुई अनुभव देगा।”

      1. हसदेव बांगो बांध (Hasdeo Bango Dam): माचाडोली के पास स्थित इस बांध के कैचमेंट एरिया से खुला आसमान और क्षितिज साफ दिखता है। यहाँ से चांद का उदय देखना फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए स्वर्ग जैसा होगा।

      2. घंटा घर और खुले मैदान: यदि आप शहर के भीतर हैं, तो घंटा घर (Ghanta Ghar) के आसपास के खुले क्षेत्र या घर  की ऊपरी मंजिल,ऊंचे स्थानों से भी चांद की चमक का आनंद लिया जा सकता है।

        3. केसला पिकनिक स्पॉट (Kesla): बाल्को क्षेत्र के पास स्थित यह पहाड़ी इलाका शहर की लाइटों से थोड़ा दूर है, जिससे यहाँ से तारों भरा आसमान और चमकीला चांद अधिक स्पष्ट नजर आएगा।

RO No. 13467/11