अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मुश्किल में,एक्शन में ईडी

नईदिल्ली १० फरवरी ।
प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था। हालांकि, टीना अंबानी सोमवार को जांच के लिए पेश नहीं हुईं. अब ईडी उन्हें नया समन भेजने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, टीना अंबानी को अब जल्द ही नया समन जारी किया जाएगा। यह जांच अनिल अंबानी और ग्रुप की कंपनियों से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है, जिसके लिए ईडी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के कथित बैंकिंग और कॉर्पोरेट फ्रॉड की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है।

RO No. 13467/10