
सिकंदर फेम एक्ट्रेस अंजिनी धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रोएशिया में वेकेशन एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. उनकी बिकिनी लुक को देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं. यहां देखिए एक्ट्रेस के वेकेशन की तस्वीरें.
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन आए दिन अपने फैशनेबल लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने डेली अपडेट्स शेयर करती हैं.
अब हाल ही में हसीना ने क्रोएशिया में अपना वेकेशन एंजॉय करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन फोटोज पर अब फैंस जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें अब काफी वायरल हो चुकी हैं
वायरल तस्वीरों में अंजिनी को कलरफुल बिकिनी पहने बीच साइड एंजॉय करते देखा गया . तस्वीरों में एक्ट्रेस खुले बालों में अपना टोन्ड फिगर फ्लांट करते हुए नजर आ रही हैं.
कलरफुल बिकिनी में उन्होंने अलग–अलग पोज में अपनी तस्वीरें शेयर की है जो फैंस की धडक़ने तेज कर रही हैं. अक्सर ही वो सिजलिंग अवतार में अपनी फोटोज शेयर करती हैं और हर बार फैंस उनकी खूबसूरती के मुरीद बन जाते हैं.
वेकेशन के दौरान ग्लौसी मेकअप और खुले बालों में अंजिनी धवन बला की खुशबूरत लग रही हैं. उनका ये कातिलाना अंदाज देख यूजर्स उनके पोस्ट पर जमकर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं.
आपको बता दें, अंजिनी धवन पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फैमिली ड्रामा ‘बिन्नी एंड फैमिली’ से की थी. आखिरी बार उन्हें सलमान खान की फिल्म सिकंदर में देखा गया था.

























