
ओपन थियेटर के पास एनएचएम कर्मी कर रहे प्रदर्शन
कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भर्ती हुए कर्मचारी अपनी 10 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें से पांच मांगे राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार के जबकि पांच अन्य केंद्र की। कोरबा में प्रदर्शन के बीच अमरदीप मरकाम नामक कर्मचारी की हाइपरटेंशन से मौत हो गई। कर्मचारियों ने उसे श्रद्धांजलि देने के साथ अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कही।
कोरबा के ओपन थिएटर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसमें सभी सरकारी अस्पतालों और कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी शामिल है। उन्होंने काफी समय से मांगो के लंबित होने का हवाला देकर इस बार हड़ताल की है। हड़ताल के बीच अमरदीप मरकाम की मौत हो गई जिसे यहां पर श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारी संगठन से संबंधित प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत करते बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के कई मामले लंबित पड़े हैं। हमारी मांग है कि ऐसे सभी मामलों में दिवंगत कर्मचारियों के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाना चाहिए। मांग पूरी होने तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े हुए कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी अस्पतालों मैं कई प्रकार की सेवाओं पर असर पड़ा है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रों के माध्यम से कामकाज को सुचारू रूप से चलने की कोशिश की जा रही है। याद रहे 2 दिन पहले ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा इस बात को कहा जा चुका है कि प्रदेश सरकार के क्षेत्राधिकार की पांच मांगों को मान लिया गया है लेकिन बाकी मांगों के लिए यहां से कुछ नहीं हो सकता।

























