
सक्ती। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्तीे के द्वारा राज्य खेल अलंकरण सह सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2025 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया जायेगा। जिसमें इस जिले से मान्यता प्राप्त संघ कें खिलाडी/कोच जिन्होने राज्य स्तर/राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रकार की विशेष उपलब्धि प्राप्त किया हो को शामिल किया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्य के लिए उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्य मंत्री ट्राफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि एवं डाइट मनी प्रदान करने के लिए सक्ती जिले के खिलाडिय़ो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन दिनांक 26 जून 2025 तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल अन्तराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर या कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सदर स्कूल सक्ती, जिला सक्ती में सीधे जमा कर सकते है। यह पुरस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए दिया जायेगा खिलाडिय़ों को पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना पडेगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के वेबसाईड पर उपलब्ध है।
शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए सीनियर वर्ग के खिलाड़ी जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हों या अधिकृत अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी प्रकार शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए जुनियर वर्ग के उन खिलाडिय़ों को जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो। ऐसे खिलाडी जिन्होने विगत पांच वर्षों में 4 बार सिनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। खेल से जुडे 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हों जिसके आधार पर उन्हे सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जायेगा। उन्हे शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जुनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की जाती है। नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रवीण्यता के आधार पर चयन किया जायेगा।